
Cg24News-R :- स्वामी परमानंद मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल औंसर-रानीतराई एवं एस. पी. एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल औंसर-रानीतराई में रानीतराई थाना के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव एवं असिस्टेंड सब इंस्पेक्टर संतोष साहू द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम से सचेत रहने एवं यातायात सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया ।
साइबर अपराध के लिये टोल फ्री नंबर 1930 का उपयोग करने का निर्देश दिया व इंष्टाग्राम एवं फेशबुक से सचेत रहने कहा और यातायात नियमों का पालन करके सुरक्षित रहने पर जोर दिया गया उक्त कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य एन.के. मेश्राम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।






