सतनामी समाज छत्तीसगढ़ (ISSO) का प्रदेश स्तरीय बैठक महंत बाड़ा बिलासपुर में संपन्न हुआ सतनामी समाज का ट्रस्ट बना इंडियन सतनामी समाज आर्गेनाइजेशन
डॉ पार्वती कुर्रे बनी प्रदेशाध्यक्ष सतनामी समाज की महिला प्रकोष्ठ
दिनांक 26 जून 2022 दिन रविवार को सतनामी समाज छत्तीसगढ़(ISSO) का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, पब्लिक ट्रस्ट को कैसे मजबूती प्रदान करें और सदस्यता फार्म भरने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
आज के बैठक के मुख्य अतिथि माननीय डॉ राजाराम बनर्जी जी प्रदेशाध्यक्ष सतनामी समाज छत्तीसगढ आदरणीय सुरेश कुमार दिवाकर जी डॉ पार्वती कुर्रे प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ करूणा कुर्रे प्रदेश प्रभारी सुकृता कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दीपा चतुर्वेदी पी के दिव्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष उपस्थित रहे
साथ ही बैठक में सभी प्रकोष्ठों से प्रदेश संरक्षक, प्रदेश सलाहकार, प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश सह-सचिव, प्रदेश संगठन सचिव, संभाग अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष,महंत,राजमहंत, युवा, महिला, अधिकारी व कर्मचारी एवं सुशील जांगड़े सागर बंजारे, जितेंद्र बंजारा, डॉ मनमोहन साहेब टंडन,विनोद बंजारा के जिला बिलासपुर का समस्त टीम उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष ने सभी नव पदोन्नति महिला प्रकोष्ठ कि पदाधिकारीयों को माला पहनाकर बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही पब्लिक ट्रस्ट की जानकारी दी समाज में सृजनात्मक कार्य एवं दूरगामी अच्छे परिणाम आएंगे।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ पार्वती कुर्रे ने कहा कि महिलाएं समाज के हर कार्य में साथ रहेंगी साथ ही महिला संबंधित हर मामले में गंभीरता से कार्य किया जाएगा। समाज उत्थान में महिलाओं का विशेष योगदान रहेगा। बैठक में सभी आयु वर्ग के लोगों को जोड़ा जाएगा इस पर चर्चा हुई । साथ ही समाज में जो भी मामले आएंगे उस पर गंभीरता से कार्य करने पर बल दिया गया।




