संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने किया प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन ” ” मिडलाइन असेसमेंट की ली जानकारी

” संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने किया प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन ” ” मिडलाइन असेसमेंट की ली जानकारी — बच्चों से पूछे प्रश्नपत्रों से जुड़े सवाल ” —————————————-

संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने 30 दिसम्बर को संकुल केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया ।

सर्वप्रथम उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में मिडलाइन असेसमेंट के बारे में शिक्षकों से जानकारी लिया । कक्षा 1ली में गणित , 2री में हिंदी , 3री में गणित , 4थी में अंग्रेजी , 5 वीं में गणित विषय का मिडलाइन आकलन हुआ ।

बच्चों से प्रश्नपेपर से जुड़े हुए सवाल पूछे गए , बच्चों का जवाब संतोषप्रद रहा ।

उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया एवम स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया तथा सेहद का विशेष ध्यान रखने कहा ।

कक्षावार विषयवार प्रत्येक बच्चे का प्रोजेक्ट वर्क फ़ाइल संधारित करके रखने शिक्षकों को निर्देशित किया गया ।

साथ ही नींव कार्यक्रम अंतर्गत भाषा शिक्षण पर किये जा रहे कार्यों को भी जांचा गया अभ्यास पुस्तिका का अवलोकन कर बच्चों में वर्ण , अक्षर , शब्द , की समझ को जांचने का प्रयास किया गया अधिकांश बच्चे अभ्यास पुस्तिका पर कार्य कर रहे हैं नींव कार्यक्रम के पाटन ब्लॉक समन्वयक ओंकार मिश्रा ने कक्षा 1 , 2 एवम 3 के बच्चों से अभ्यास पुस्तिका के पाठों से जुड़े हुए प्रश्न भी किये बच्चों का जवाब संतोषप्रद रहा ।

प्राथमिक शाला मगरघटा में दर्ज 131 बच्चों में से 119 बच्चे उपस्थित रहे ।

पश्चात शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया गया दर्ज 67 बच्चों में से 66 बच्चे मिडलाइन असेसमेंट में उपस्थित हुए । कक्षा 6 वीं में गणित , 7वीं में अंग्रेजी एवम 8वीं में हिंदी का प्रश्नपेपर लिया गया ।

संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बच्चों से प्रश्नपेपर के बारे में जानकारी लिया एवम कुछ प्रश्न भी किये ।

साथ ही प्रोजेक्ट वर्क के बारे में भी जानकारी लिया , प्रोजेक्ट फ़ाइल को संधारित करने विषय शिक्षक को कहा गया ।

अवलोकन के दौरान नींव कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक ओंकार मिश्रा , प्रभारी प्रधानपाठक खेलावन सिंह कुर्रे , श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती मेरी सुषमा खलखो , श्रीमती मेघा गुप्ता बारले , कोमल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।