शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई के क्षेत्र में विकास भूपेश सरकार की प्राथमिकता…अशोक साहू

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई के क्षेत्र में विकास भूपेश सरकार की प्राथमिकता…अशोक साहू

ग्राम जरवाय में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

रानीतराई।पाटन विधानसभा के ग्राम जरवाय (भंसुली)में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम, कला मंच,शीतला सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया।जिसमे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, दिनेश साहू सभापति जप, रमन टिकरिहा सभापति जप,सुश्री योगेश्वरी साहू सदस्य जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, डॉ डी.आर.शर्मा, डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सभापति श्री टिकरिहा ने प्रत्येक ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर विकास हो रहा है।
सभापति दिनेश साहू ने नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के माध्यम से सुराजी ग्राम की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है।
आभार उपसरपंच सोमनाथ साहू ने किया।
इस अवसर पर डॉ नोहर साहू,शिव साहू पूर्व सरपंच,सोहन जोशी,शिवचरण दास, सुतीक्षण साहू,दिनेश ठाकुर,देवलाल पटेल, कोसे सचिव,रामचंद्र साहू,हरीश पाल पंचगन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।