आइये जानते है की > शहर में चोरों के हौसले किस तरह बुलंद है
भिलाई : चोरी की लाइव फुटेज से आपको अंदाजा लग जाएगा की मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर 3 चोरों ने कार में लाखों का सामान भर लिया, चोरों का इतने में भी नहीं मन भरा तो एक और पास के ही दूसरे दुकान की ओर बढ़े, चोरी के लिए दूसरे मोबाइल दुकान को निशाना बनाया, दूसरे मोबाइल दुकान में भी शटर तोड़ने लगे, एक चोर कार में बैठा रहा, एक चोर आसपास की निगरानी करने लगा तीसरा चोर हाथ में लोहे का बड़ा सा सब्बल लेकर मोबाइल दुकान का शटर तोड़ने लगा, शटर नहीं टूटने पर तीनों चोर पहुंचे और शटर तोड़ने में मदद करने लगे।
Also Read : मामला फर्जी मस्टर रोल का , रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति करने CEO ने दिया आदेश
Also Read : नोरा फतेही की ग्लैमरस अदा पर फैंस हुए फिदा
पड़ोसी द्वारा बनाए गए इस वीडियो में एक और शख्स की आवाज सुनी जा सकती है, जो कह रहा है कि फूटेज ज़ूम करके बनाओ, 10x तक ज़ूम करके बनाओ, दूसरी वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि वह चोरों से बेहद डरा हुआ है, चोरों के हाथों में चाकू भी हो सकता है, इसलिए उसने अपने घर में ताला लगा लिया है, वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो पड़ोसी अपने छत से बना रहे हैं, हालांकि पड़ोसियों ने गाड़ी का नंबर नोट किया कि नहीं ये तो बार-बार कहाँ आना है, कहाँ आना है पूछने वाली पुलिस ही बता सकती है, फ़िलहाल आप खबर के अंत में लाइव चोरी का ‘अव्वल दर्जे के होशियार पड़ोसियों’ द्वारा बनाया गया वीडियोज देखिए… पड़ोसियों ने छत से चोरों को चिल्लाया क्यों नहीं? चोरी करने पर आसपास के अन्य पड़ोसियों को फोन करके उठाया क्यों नहीं? सिर्फ वीडियो बनाकर चोरी का नजारा देखने वाले ‘सीसीटीवी पड़ोसी’ ही इन सवालों का जवाब देंगे।
Also Read : समितियों से हुआ खाद गायब ~ किसानो ने अधिक कीमतों में खाद खरीदने को विवश : मुरारी यदु व दमयंती साहू
लफ्फाजी छोड़िये अब असली खबर बताते हैं आपको…सोमवार की रात दुर्ग स्थित मोबाइल दुकान में लाखों रुपए का मोबाइल पार होने का मामला प्रकाश में आया है, शिकायत पर पुलिस ने धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है, दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुर्ग के पोलसाय पारा में स्थित एमआई मोबाइल स्टोर तीन चोरों ने शटर को तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल को पार किया है, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात युवकों ने पहले शटर को नीचे से तोड़कर दुकान में प्रवेश किये उसके बाद करब नए महंगे कंपनी के 40 नग मोबाइल और एसेसरीज पार कर दिया है, घटना की जानकारी दुकान संचालक ऋषभ जैन को तब हुई जब मंगलवार की सुबह रोज की भांति दुकान खोलने पोलसाय पारा दुर्ग पहुचे थे।
Also Read : कुर्रा में बना चमगादड़ॉ का बसेरा
जहाँ उनके मोबाइल दुकान का शटर नीचे से खुला पड़ा मिला, संचालक ने जब दुकान के भीतर प्रवेश किया तो उसके होश उड़ गए, दुकान का सारा सामान खाली हो गया था, चोरी हुए नए मोबाइल की कीमत 7 लाख रुपये आंकी गई है,पुलिस ने बताया कि 6 लाख रुपये के महंगे मोबाइल, 35 हज़ार रुपये का लैपटाप संचालक के स्वयं का मोबाइल 27 हज़ार और पॉवर बैंड स्मार्ट एसेसीरिज 40 हज़ार रुपये का पार हुआ है, घटना की खबर लगने पर सीएसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव, कोतवाली दुर्ग टीआई भूषण एक्का समेत पुलिस टीम पहुंची थी, पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।
