भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी का जयंती ग्रामपंचायत रानीतराई में मनाया गया

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा, निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न की उपाधि प्राप्त माननीय श्री अटल बिहारी बाजपेई के जयंती पर आज रानीतराई में अटल चौक पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं नागरिक गण पहुंच कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

इस अवसर पर सरपंच निर्मल जैन ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई के द्वारा किए गए सभी देश हित एवं विश्व कल्याण के लिए कार्यों की सराहना की एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की लोगों से अपील की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच निर्मल जैन उपसरपंच श्रीमती सुअंजना चक्रधारी पंच श्रीमती सरोज साहू, शिवकुमारी साहू, मंजूलता अंगारे, रुक्मणी वर्मा, पेमिन ठाकुर, झुनिया बाई खिलवाडे, प्रशांत तिवारी, जितेन्द्र धुरंधर, नागरिकगण हिमाचल साहू,कमलेश चंद्राकर, गुलशन चंद्राकर, तरुण ठाकुर, अंजू साहू ,गजेंद्र सारधे ,श्याम बाई अंगारे आदि उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।