छत्तीसगढ़ – पत्नी ने गटक ली शराब, तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या

ब्यूरों रिपोर्ट 

कोरबा– पति के काम पर जाते ही पत्नी ने घर में रखी गटक गई. देर रात वापस घर लौटने पर पति ने शराब की तलाश की. पत्नी ने कुछ शराब पीने और कुछ बेचने की बात कहते ही पति को गुस्सा आ गया. पहले तो उसने पत्नी की जमकर पिटाई की, फिर कड़कड़ाती ठंड में घर से बाहर निकाल दिया. सुबह तलाश करने पर पत्नी बाड़ी में मृत मिली।



मामला करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदकोना का है, जहां जिरोन किस्पोट्टा अपनी पत्नी प्रेमा किस्पोट्टा के साथ रहता है. पति-पत्नी दोनों साथ बैठकर शराब पीया करते थे. शुक्रवार को भी घर पर दंपती ने शराब बनाई थी, जिसे पति ने बचाकर रखने बात कहते हुए बाहर चला गया था।



जिरोन किस्पोट्टा वापस लौटने पर देखा कि शराब खत्म हो चुकी है. कुछ उसकी बीवी प्रेमा ने शराब गटक ली है, और कुछ शराब को बेच दिया है. इस पर पति जिरोन गुस्से से आग बबूला हो गया, और अपनी पत्नी प्रेमा की जमकर पिटाई शुरू कर दी. इतना नहीं पीटने के बाद उसने पत्नी को कड़कती ठंड में घर से बाहर निकाल दिया था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।