गरियाबंद के दो युवा शामिल हुए भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना में

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

गरियाबंद के दो युवा शामिल हुए भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में आयोजित साहसिक शिविर अटल बिहारी वाजपेई माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट मनाली हिमाचल प्रदेश के साहसिक केंद्र मनाली में छत्तीसगढ़ के 3 विश्वविद्यालय से 20 स्वयंसेवक शामिल हुए। जिसमें गरियाबंद जिला से 2 छात्रों लोकेश्वर साहू बी.एस.सी भाग 3 शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय, राजिम एवं पैलेश कुमार पिस्दा बी.एस.सी भाग 2 शासकीय महाविद्यालय गोहरा पदर का चयन हुआ है। इन महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी क्रमशः डॉ. समीक्षा चंद्राकर एवं फाल्गुन नागेश हैं। जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. टी.एस.सोनवानी के द्वारा दी गई।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।