Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कवर्धा में लगे कर्फ्यू पर जनता को बड़ी राहत, आज से खुलेंगे दूकान और दफ्तर

कवर्धा कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने दी है, दुकान खोलने का समय सुबह 9 बजे 3 बजे निर्धारित, स्कूल, कालेज, ऑफिस, बैंक सोमवार खुलेंगे

ब्यूरों रिपोर्ट-“छत्तीसगढ़-24-न्यूज़”

कवर्धा- कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा में लगे कर्फ्यू पर बड़ी राहत दी है कवर्धा शहर के अंदर सभी प्रकार के दुकानों का खुलने का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कर दी है पहले इस समय 10 बजे से 2 बजे तक था। कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी पत्रकार वार्ता में कबीरधाम एसपी श्री मोहित गर्ग ने कवर्धा में 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को हुए उपद्रव, मारपीट तथा तोडफोड़ में शामिल, लोगों की गिरफ्तारी की पूरी जानकारी दी इसी तरह शहर के आमजन शाम 5 बजे से 7 बजे तक घर से अपने कामो से निकल सकते हैघर से बाहर निकलते समय अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। शहर की सभी सीमाएं सील रहेगी। चौकसी बरती जाएगी। 

कलेक्टर ने सोमवार 11 अक्टूबर से कवर्धा शहर के अंदर सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और बैंकों को खोलने के निर्देश दिए है। शासकीय कार्यालय और बैंक अपने निर्धारित समय में खुलेंगे, लेकिन आमजनों के लिए दोपहर 3 बजे तक ही निर्धारित रहेगी। यह व्यवस्था सोमवार 11 अक्टूबर से लागू होगा।
क्रमांक-768/गुलाब ड़डसेना

Exit mobile version