Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जैनम बैद ने इरफान शेख और हैरी जोसेफ को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान शेख एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हैरी जोसेफ के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पार्षद जैनम बैद ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जैनम बैद ने दोनों पदाधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन एवं समाज के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव इसी तरह निरंतर बना रहे।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दोनों का आने वाला वर्ष सुख, समृद्धि और नई उपलब्धियों से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर जैनम बैद ने इरफान शेख एवं हैरी जोसेफ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Exit mobile version