Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फ़र्ज़ी शिक्षाकर्मियों पर कार्यवाही को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ज़िलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद : गरियाबंद जिला अंतगर्त मैनपुर के बहुचर्चित फर्जी शिक्षाकर्मी (Fake sikshakarmi) भर्ती मामला अब एक बार फिर सामने आया है। जहां फ़र्ज़ी शिक्षाकर्मियों को बर्खास्त को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद ज़िलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप द्वारा अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर, जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, विकासखंड शिक्षाअधिकारी को ज्ञापन सौंप कर फ़र्ज़ी शिक्षाकर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग की।

 

युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद ज़िलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि- जनपद पंचायत मैनपुर के माध्यम से वर्ष 2005 से 2007 के बीच शिक्षाकर्मी वर्ग- 03 की भर्ती की गई थी। जिसमें जाँच उपरांत 129 शिक्षकर्मियों के प्रमाण पत्र जैसे दिव्यांग प्रमाण पत्र, एनसीसी, स्काउट गाइड, अनुभव इत्यादि प्रमाण पत्र फ़र्ज़ी पाए गए हैं। जाँच उपरांत भी अभी तक फ़र्ज़ी शिक्षाकर्मियों को बर्खास्त नहीं किया गया है। फ़र्ज़ी दस्तावेज के आधार पर शिक्षाकर्मी आज भी नौकरी कर रहे हैं। शिक्षकर्मी भर्ती में फ़र्ज़ी प्रमाण पत्रों के सहारे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हुए नियुक्ति की गई है।

मामले को लेकर पूर्व में भी युवा संघर्ष मोर्चा द्वारा आंदोलन की रणनीति बनाई जा चुकी है। ऐसे में आज मुख्यालय मैनपुर पहुँचकर सम्बंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सात दिवस की समयावधि में कार्यवाही करने का मांग किया गया है। अगर सात दिवस की अवधि में कार्यवाही नही की जाती है तो प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के संभावित आगमन पर उन्हें ज्ञापन देकर फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षाकर्मियों के विरुद्ध तत्कालिक कार्यवाही कराने का मांग किया जाएगा

Exit mobile version