Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवा मोर्चा अब जनहित के मुद्दों को लेकर रोड की लड़ाई लड़ने को तैयार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दुर्ग जिले में निवासरत नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया सौजन्य भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू प्रचार प्रसार सह प्रमुख आकाश ठाकुर

प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी उदय भास्कर रहे इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन पंडित काशीनाथ शर्मा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया मदन बढ़ई आशीष निंमजे जीत यादव भाजयुमो जिला महामंत्री तेखन सिन्हा गौरव शर्मा रहे

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और बिना उसके जिस प्रकार शरीर काम नहीं करता उसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा का किसी भी प्रकार का आंदोलन एवं संगठन का कार्य सफल नहीं हो सकता और प्रदेश में सरकार बनाने में इनकी अहम भूमिका होगी अब मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि सरकार बनाने के लिए आप जुट जाएं मैं सभी नव युक्त पदाधिकारियों को उनकी नवीन पद के लिए शुभकामनाएं और बधाई देता हूं

इस अवसर पर उपस्थित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा कार्यकारिणी घोषणा के टीम अपने स्तर पर जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य करना प्रारंभ कर दी है सारे वरिष्ठ और बड़े नेताओं के मार्गदर्शन में अब युवा मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर रोड की लड़ाई अग्रिम पंक्ति में करेगी और प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का परचम लहराएगी

इस दौरान राकेश यादव रितेश शर्मा निलेश अग्रवाल वरुण यादव , विपिन चन्द्राकर ,रूपेन्द्र यादव ,कंवरपाल सिंह ,राहुल भोसले ,सौरव जैसवाल ,जीत यादव ,मनीष पुनचा ,अभिषेक शर्मा ,कंवरपाल ,जय पटेल,आकाश राजपूत ,शेखर शाह ,अविनाश और अन्य उपस्थित थे।

Exit mobile version