Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राज्य सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रानीतराई : भारतीय जनता युवा मोर्चा पाटन संयुक्त मंडल द्वारा पाटन में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद एसडीएम पाटन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य पाटन मंडल उत्तर पाटन मंडल एवं दक्षिण पाटन मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय एसडीएम कार्यालय घेराव एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन गुरुवार को पाटन में किया गया।

जिसमें प्रमुख रुप से सांसद विजय बघेल के अलावा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू लालेश्वर साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे सांसद विजय बघेल ने कहा राज्य सरकार ने हर मोर्चे पर विफल है अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए हुए वादा किया था लेकिन आज छत्तीसगढ़ में युवाओ को रोजगार नहीं दे पा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के कांग्रेसी सरकार हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी कर रहा है सभा को लालेश्वर साहू खेमलाल साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पाटन मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा नारद साहू मोहन साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया इसके बाद रैली के रूप में स्वामी आत्मानंद चौक से एसडीएम कार्यालय की ओर सभी भाजपाई रवाना हुए जहां पर एसडीएम पाटन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।

इसके बाद स्वामी आत्मानंद चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला भी जलाया गया पुतला जलाने के दौरान पुलिस और भाजपाइयों में लुका छुपी हुई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी डॉ घनश्याम कौन सी राजा पाठक रवि सिन्हा व कैलाश यादव हरिशंकर साहू कमलेश चंद्राकर फेरा देवर दयानंद सुनकर

रवि सिन्हा विधानसभा प्रभारी जितेंद्र साहू निक्की वाले कैलाश यादव केवल देवगन रेवती चंद सोनकर योगेश्वरी साहू सागर सोनी रवि सिंह और राजू साहू कालेश्वर शुक्ला वेद प्रकाश वर्मा जयंत वर्मा पुष्कर साहू यशवंत सिंह दयानंद सुनकर योगी साहू नितेश तिवारी डागेश्वर वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version