बिलासपुर : तोरवा क्षेत्र अंतर्गत लालखदान में युवकों ने प्लंबर पर मुखबिरी करने का आरोप लगते हुए चाकू से हमला कर दिया। घायल प्लंबर ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बता दे की तोरवा क्षेत्र के बाजारपारा में रहने वाले गणेश पासी प्लंबर का काम करते हैं। बुधवार की रात आठ बजे वे बाजार से सब्जी लेकर अपने मालिक अनिल के घर जा रहे थे। मालिक के घर के पास ही मोहल्ले में रहने वाले मनमोहन साहू और उसका भाई गजेंद्र मिल गए। उन्होंने स्पीनिंग मिल में हुई चोरी के मामले में मुखबिरी का आरोप लगाकर प्लंबर से गाली-गलौज कर बदसलूकी करना शुरू कर दिए।
वही प्लम्बर द्वारा इसका विरोध करने पर गजेंद्र ने उनको पकड़ लिया। इसी दौरान उसके भाई मनमोहन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले से बचने की कोशिश में प्लंबर के हाथ में गंभीर चोट आई। वह किसी तरह उनकी पकड़ से छूटकर वहां से भाग निकला। घायल प्लम्बर ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
