Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बर्थ-डे पार्टी पर हुई जमकर पिटाई, युवक को छत से फेंककर की हत्या

जांजगीर-चांपा : बिल्डिंग की छत से धक्का देकर युवक की हत्या कर दी गई। बड़ी बात तो है कि यह वारदात चांपा थाने से मात्र 10 मीटर की दूरी पर है। फिलहाल पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कल देर रात श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था।

बर्थ-डे पार्टी में कुछ लड़कियों को बुलाया गया था। लड़कियों को देखकर नशे में धुत बाहरी युवक पार्टी में घुस गए और नाचने-गाने लग गए। उन्हें मनमानी करता देख पहले उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वे नहीं माने तो सब मारपीट तक पहुंच गई। नशे में धुत युवकों ने पार्टी में आए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। और उन्हें लात-घूंसों एवं बेल्ट से जमकर मारा।

जानकारी के मुताबिक इनसे बचने के लिए एक युवक कलेश्वर देवांगन (24 वर्ष) छत की ओर भाग गया, लेकिन नशेड़ी युवक उसके पीछे छत तक पहुंच गए और उसे उठाकर नीचे सड़क पर फेंक दिया। कलेश्वर देवांगन सड़क पर छटपटाने लगा और उसे निचे गिरने से सिर पर गंभीर चोट आई। तत्काल उसके दोस्तों ने उसे स्थानीय NKH अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया, जहां कलेश्वर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कलेश्वर देवांगन संजय नगर निवासी था और वो बुक डिपो चलाता था। जवान बेटे की मौत से घर में मातम पसरा गया है। उसके शव को चांपा के BDM अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। थाना प्रभारी मनीष परिहार ने बताया श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में हुई वारदात में शामिल मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे फिलहाल पूछताछ जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। हालांकि पुलिस इस मामले में खुलकर बात नहीं कर रही है।

Exit mobile version