Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

50 फीट ऊंचे पुल से निचे कूदा युवक, सुसाइड की कोशिश ?

काेरबा : सर्वमंगला पुल पर चढ़कर युवक 50 फीट नीचे कूद गया, जिससे पानी में गिरकर युवक घायल हाे गया। लाेगाें ने उसे बाहर निकाला फिर उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया। बता दे की शहर से कुसमुंडा जाने वाले रोड सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी पर बने 50 फीट ऊंचे पुल पर युवक पहुंचा हुआ था, जाे एकाएक पुल के ऊपर चढ़ गया और नीचे नदी में कूद गया।

युवक पानी में गिरने के बाद वह घायल हाे गया था। युवक को कूदता देख आसपास के लाेग नदी के पास पहुंच गए। जिन्हाेंने पानी में उतरकर युवक को बाहर निकाला। इस घटना की जानकारी ‘डायल 112’ की टीम काे दी गई। माैके पर पहुंची ‘डायल 112’  की टीम ने घायल काे मेडिकल काॅलेज अस्पताल भर्ती कराया। बेहाेश हाेने से उसके नाम-पता की जानकारी नहीं हुई है।

Exit mobile version