Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नशा मुक्त युवा अभियान से लाभान्वित हुए युवा पीढ़ी

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोकामा । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भगिनी संस्था राजयोगा मेडिटेशन एवं रिसर्च फाउण्डेशन के युवा प्रभाग द्वारा नशा मुक्त युवा अभियान के तहत मोकामा रेलवे स्टेशन के गेट न० 1 तथा मोकामा मेन मार्केट में बीके निशा बहन जी के द्वारा लोगों को नशा मुक्त रहने तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूक किया। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई गई ।
इस कार्यक्रम से करीब 100 से अधिक युवा वर्ग लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा किया। इस अवसर पर नशा के दुष्परिणाम के बारे में भी बताया गया।

 

Exit mobile version