Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फुंडा में सड़क दुर्घटना से युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

पाटन (संतोष देवांगन) : दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वही दुसरा युवक बुरी तरह से घायल है। आज दोपहर फुंडा स्थित सरदार पेट्रोल पंप (इंडियन ऑयल पंप के पास) के पास एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है की एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा युवक गाड़ी से गिरकर दूर खेत में फेका गया जो काफी गंभीर रूप से घायल है।

मृतक युवक का नाम – समीर गायकवाड़ पिता मोहन गायकवाड़ कृष्णा नगर सुपेला निवासी,व्ब उनका साथी पटेल भी उसी जगह का बताया जा रहा है वही बुरी तरह से घायल युवक कुछ भी नहीं बोल पा रहा है जिसे दुर्ग जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। बताया जा रहा है की युवक दुर्ग से पाटन की और आ रहा था। दुर्घटना का कारण अज्ञात है वही पाटन पुलिस जांच में लगी हुई है।

Exit mobile version