पाटन/संतोष देवांगन : पाटन के ग्राम पंचायत सांतरा में आज शाम 4:30 बजे एक बड़ी घटना घाट गई जिसमे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे की पाटन मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर ग्राम पंचायत सांतरा में आज शाम एक युवक की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। 👇👇 शेष निचे👇👇
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सांतरा में बाँध निर्माण का कार्य जारी है. जहा पर JCB और हाइवा वाहन सहित मजदुर निर्माण कार्य में लगे हुए है। जहा हाइवा का हाईटेंशन तार टकरा जाने से हाइवा के पास खड़ा मजदुर युवक बीरेंद्र यादव पिता झूला राम यादव लगभग 24 वर्ष को करेंट लग गया, वही युवक को करेंट से हड़बड़ाते देख वहा अफरा तफरी मच गया. जैसे तैसे युवक को पाटन हॉस्पिटल लाया गया जहा डॉक्टरों ने युवक बीरेंद्र को मृत घोषीत कर दिया। 👇👇 शेष निचे👇👇
वही इस घटना की जानकारी पाटन पुलिस को देर से लगी। बताया जा रहा है की युवक शव पाटन के शव गृह में रखा गया है जिसका कल पंचनामा और पोस्टमार्टम कर युवक का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौपा जाएगा। वही ग्राम के युवा सरपंच राजा ने बताया की उक्त बांध का निर्माण कार्य एक माह पूर्व चालू किया गया है और इस कार्य का ठेका महेंद्र वर्मा के द्वारा लिया गया है. वही इस निर्माण कार्य की देखरेख इंजिनियर बघेल के द्वारा किया जाना बताया गया। देखते रहे ‘छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ में इस खबर का अपडेट, युवक बीरेंद्र यादव के दर्दनाक मौत के पीछे किसकी है लापरवाही ? कौन है जिम्मेदार.?