Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मंदिर और मकान को नहीं छोड़ा युवक, लाखों की चोरी आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : पीड़ित बी. रमेश पिता बी. तुलसी राव, (उम्र 25वर्षीय) साकिन तेलगु पारा ब्रम्हदेहीपारा, थाना खमतराई रायपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर के नाग देवता तांबे का तथा उनके उपर जल कलश, तांबे का प्लेट कीमती 5,000 रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क. 500 / 22 धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

शिवमंदिर में एक और केस

3/07/22 को पीड़ित रामजी साहू पिता स्व. बैसाखू साहू उम्र 48 वर्ष, साकिन तेलगु बस्ती ब्रम्हदेहीपारा शिव मंदिर के पास थाना खमतराई रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर के ऊपर लगे सीमेंट के सीट को तोड़कर घर में रखे टी.वी, चांदी का पायल, सोने का लाकेट, मंगलसूत्र व अन्य सामान कीमती लगभग 70,000 रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क. 501/ 22 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

मूखबीर से जानकारी मिला है की एक अज्ञात व्यक्ति खमतराई बाजार में चोरी के समानों को बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबीर के बताये गए स्थान पर पुलिस ने  दबिश देकर संदेही आरोपी पवन निषाद (21 वर्षीय) को पकड़कर पूछताछ करने पर उक्त 2 जगहों में चोरी करना बताया आरोपी के कब्जे से दोनों अपराधों में चोरी गई मशरूका कीमती कमशः 5000, 70000 रूपये कुल जुमला कीमती 80,000 रूपये को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया।

आरोपी

पवन निषाद पिता स्व. पसऊ निषाद, उम्र 21 वर्ष निवासी ब्रम्हदेहीपारा खमतराई रायपुर

Exit mobile version