महफूज़ खान, बिलासपुर : पत्रकारों ने विगत दिनों शहर की धरोहर मामा भाँचा तलाब को बचाने की मुहिम छेड़ा था जिसको देखते हुए युवा काँग्रेस भी हरकत में आ गयी है। आपको ज्ञात हो कि शहर का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। गर्मियों के दिनों में जल संकट से शहर वासियों गुजरना पड़ता है।
Read Also : सरपंच-सचिव ने किए लाखों रूपये अंदर, गली- गली में गंदगी का भंडार, गंदगी में रहने के लिए मजबूर हुए लोग
जिला प्रशासन जिसके लिए लगातार तलाबों का गहरीकरण व सौंदर्यीकरण की ओर विशेष ध्यान दे रहा। जिसको लेकर पछले दिनों पत्रकारों ने मामा भाँचा तलाब को बचाने का मुहिम चलाया था। जिसको देखते हुए नवनिर्वाचित युवा काँग्रेस अध्यक्ष राजू यादव जिला ग्रामीण ने बिलासपुर कलेक्टर से अपने अन्य साथियों के साथ मुलाकात किया और मामा भाँचा तलाब को संरक्षित कर सौंदर्यीकरण करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
