Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी गिरफ्तार

शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़

 

राजनांदगांव_शहर के निजी अस्पतालों की मनमानी और लापरवाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव निखिल द्विवेदी को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार निखिल द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के राजनांदगांव आगमन पर निजी अस्पतालों की लापरवाही को लेकर शिकायत करने हेतु समय मांगा था। लेकिन कार्यक्रम से पहले ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके घर से हिरासत में ले लिया।

इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि निखिल द्विवेदी केवल जनता की आवाज बनकर निजी अस्पतालों की अनियमितताओं को उजागर करना चाहते थे, परंतु प्रशासन ने उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया है।

Exit mobile version