Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विवाद इतना बढ़ गया की युवक ने कर दिया मर्डर, घायल युवक की हुई मौत

विवाद इतना बढ़ गया की युवक ने कर दिया मर्डर, घायल युवक की हुई मौत

बेमेतरा : परपोड़ी क्षेत्र के गोडमर्रा में मोबाइल गेम खेलने का मामला हत्या तक पहुंच गया. और विवाद में युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोहर कोसरे को गिरफ्तार किया फिर न्यायालय में पेश किया। युवक मनोहर कोसरे गांव के ही किराना दुकान के पास मोबाइल पर गेम खेल रहा था।

तभी उसका धर्मदास कोसरे से मोबाइल गेम खेलने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। और देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में आकर धर्मदास के ऊपर लात घूसे और डंडे से हमला कर दिया। जिससे युवक दुकान के सामने गली में घायल हो कर गिर पड़ा। और आरोपी मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने मारपीट की जानकारी घायल युवक के घर पर दी। परिजन तुरंत पहुंचे, लेकिन बाहरी चोट नहीं दिखने पर परिजन उसे घायल हालत में घर लेकर चले गए। लेकिन सुबह उठकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक मनोहर कोसले को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है। यह मामला बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़मर्रा गांव का है।

Exit mobile version