दुर्ग : छावनी पुलिस थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की टंगिया से वार कर हत्या कर दी और मौके पर फरार हो गया। यह बताया जा रहा है, कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाई शराब के आदी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह नंदनी रोड सुभाष नगर निवासी राजवीर सिंह और महेंद्र सिंह के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गयी, जिसके बाद यह मामला हाथापाई तक गया।
इसी बीच राजवीर सिंह ने पास रखा हुआ टंगिया उठाकर महेंद्र सिंह के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वहीं महेंद्र सिंह ने भी चाकू निकालकर राजवीर सिंह पर वार करने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही महेंद्र सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मौका पाकर आरोपी राजवीर सिंह फरार हो गया। घटना की सूचना पर SP विजय अग्रवाल, एडिशनल SP और CSP सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
- यह भी पढ़े :- डॉक्टर की अनुपस्थिति में वार्ड ब्वॉय ने लगाया इंजेक्शन, प्रसूता की मौके पर मौत, जानिए पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- लोहे की पाइप से वार कर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- GST की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ का हुआ टैक्स फ्रॉड, आरोपी गिरफ्तार
- यह भी पढ़े :- किसानों को मिला धोखा, समिति द्वारा वितरित बीज का गुणवत्ता खराब, जानिए पूरा मामला !
