Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अनियंत्रित बाईकसवार युवक ने मारी कार को ठोकर, जामगांव-आर का मामला

(संतोष देवांगन) पाटन : मंगलवार को जामगांव-आर भंसूली के पास एक सड़क दुर्घटना होने की खबर मिली है। जहा एक युवक ने अपने तेज रफ्तार मोटरसाइकल से कार को ठोकर मार दी जिससे युवक को हलकी चोटे आई है वही कार छतिग्रस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला कांस्टेबल शाम 5 बजे अपने निवास स्थान जामगांव-आर जा रही थी।



जैसे ही वह अपने घर के पास गाड़ी पार्क करने के लिए मुड़ा तो युवक हितेश साहू पिता गजाधर साहू CG06 B 5596 में बाइक में सवार एक हाथ में सिगरेट पीते हुए तेजरफ्तार से महिला कांस्टेबल की कार को जोरदार ठक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया वही कार को बुरी तरह से छतिग्रस्त कर दिया है।



वही महिला कांस्टेबल ने घायल युवक को डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल लाया गया जहा उपचार बाद युवक को छुटटी दे दी गई। बताया जा रहा है की भंसुली आर निवासी युवक हितेश साहू पिता गजाधर साहू CG06 B 5596 में बाइक में सवार होकर एक हाथ में सिगरेट पीते हुए तेज रफ्तार से महिला कांस्टेबल की कार को जोरदार ठक्कर मार दी। हालांकि कार CG07 BU 8722 बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है जिसे टोचन कर सिद्धि विनायक गैरेज में रखा गया है। जानकारी मिल रही है की CG06 B 5596 उक्त बाइक चोरी का हो सकता।

Exit mobile version