Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कारगिल चौक में हुए सरेआम हत्याकांड का हुआ पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी/निर्मल पटेल : छत्तीसगढ़ के धमतरी में शहर अंदर 21 अप्रैल को हुए चर्चित ऑटो ड्राइवर योगेश नेताम के हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस ने किया। सरेआम हुए ह्त्या के वारदात पर धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसका धमतरी पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा किया है। हत्या में शामिल सभी 5 आरोपियों को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।….शेष नीचे 👇👇👇



आपको बता दे की इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों व मोहल्लावासियों ने कोतवाली थाना के बाहर इकट्ठा होकर आरोपियों पर कार्रवाई करने हंगामा करने लगे जिससे माहौल गरमाने लगा. यहाँ की स्थिति अनियंत्रित होता देख पुलिस को बे प्रयोग भी करना पड़ा। 21 अप्रैल को धमतरी के सिहावा चौक में योगेश नेताम और राजेन्द्र देवांगन पैसा मांगने सलीम खान के घर कारगिल चौक गए थे जब वे पैसा मांगकर अपने घर मकेश्वर वार्ड जा रहे थे तभी रास्ते में डिकेश आटो सेंटर में अपने मोटरसायकल के पहिये में हवा डलवाने रूके थे, जिसे देखकर पुरानी रंजिश पर आरोपी गणेश राजपूत ने अपने दोस्त आरोपी भूपेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू, प्रतीक राव, वेदप्रकाश उर्फ प्रकाश उपाध्याय, संजय सोनकर उर्फ संजू के साथ एक राय होकर मां-बहन की गालियां दी. साथ ही हाथ-मुक्का और लोहे के पाइप, बेल्ट, बटनदार चाकू से मारकर संघातिक चोट पहुंचाकर योगेश नेताम हत्या कर दी।….शेष नीचे 👇👇👇



प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध कमांक 130 / 2023 धारा 302, 147, 148, 149 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने टीम बनाकर घटना स्थल के आसपास CCTV फुटेज और अलग-अलग जगहों पर तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया साथ ही मुखबिर लगाकर आरोपियों की पतासाजी की गई।….शेष नीचे 👇👇👇



CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई. आरोपियोंं ने अपराध घटित करना स्वीकार किया. आरोपी गणेश राजपूत से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल , खून लगा कपड़ा, बटनदार चाकू और आरोपी प्रतीक राव से लोहे का पाइप, भूपेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू से घटना में प्रयुक्त बेल्ट और मोटरसायकल जब्त किया गया है. आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Exit mobile version