जन्माष्टमी पर यादव समाज का दो दिवसीय भव्य आयोजन ; बाइक रैली और शोभायात्रा में दिखेगी मथुरा वृन्दावन की झलक
राजनांदगाव : इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज दो दिवसीय आयोजन करने जा रहा है। 03 सितंबर को बाइक रैली और 04 सितंबर को भव्य और विशाल शोभायात्रा निकली जाएगी जिसममें यादव समाज के सभी पदाधिकारी, युवा, महिलाएँ एवं स्वजातीयजन शामिल होंगे। उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए यादव समाज के संरक्षक महापौर मधुसूदन यादव के निवास में एक बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी।
03 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे स्टेट हाई स्कूल से बाइक रैली निकली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस स्टेट स्कूल पहुँचेगी। 04 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा चौक पहुँचेगी जहाँ समापन शोभायात्रा का समापन होगा । शोभायात्रा में भगवान श्री लड्डू गोपाल की पालकी, मड़ई, राउत नृत्य, बांस गीत, झांकी मंडली आदि के साथ-साथ विभिन्न मोहल्लों से श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
युवाओं को विशेष तैयारी
समाज के युवाओं ने इस बार रिभय यादव के नेतृत्व में जन्माष्टमी उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। 03 सितंबर को आयोजित बाइक रैली को सफल बनाने के साथ-साथ शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक की विशेष सजावट की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। आयोजन को सफल बनाने हेतु रिभय यादव, सतीश यादव, करण यादव, मयंक यादव, अपूर्व यादव, अभिषेक यादव, विनीत यादव, कमल यादव, आर्या यादव, सूरज यादव, विरेंद्र यादव, सावन यादव, लोकेश यादव, आयुष यादव, प्रवीण यादव, गोपी यादव, धर्म यादव आदि युवा जुटे हुए हैं।
