Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

“दीवारों पर लिखें IAS बनने का लक्ष्य, संकल्प ही दिलाएगा सफलता” : डॉ. रमन सिंह

UPSC सफलता का मंत्र: अनुशासन, धैर्य और सही रणनीति से तय करें मंजिल
* राजनांदगांव में UPSC मार्गदर्शन कार्यक्रम, चयनित अभ्यर्थियों ने साझा किए सफलता के सूत्र…
* कैंसर से जंग जीतकर UPSC में सफल हुए संजय डहरिया बने युवाओं के प्रेरणास्रोत…

राजनांदगांव 20 जून;  जिला प्रशासन द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित UPSC-2025 चयनित अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने युवाओं को लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने अध्ययन कक्ष की दीवारों पर IAS बनने का लक्ष्य लिखें, ताकि प्रतिदिन वह संकल्प उन्हें प्रेरित करता रहे।

डॉ. सिंह ने कहा कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता के लिए इच्छाशक्ति, धैर्य और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को असफलता से निराश न होकर उसे चुनौती मानकर आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम में UPSC-2025 के सफल अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, सही रणनीति, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि यह आयोजन युवाओं की जिज्ञासाओं के समाधान और उन्हें सही दिशा देने के उद्देश्य से किया गया है। वहीं आईजी बालाजी राव और एसपी अंकिता शर्मा ने सकारात्मक सोच, दृढ़ संकल्प और एकाग्रता के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर UPSC में सफलता प्राप्त करने वाले संजय डहरिया सहित कई चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

Exit mobile version