(संतोष देवांगन) पाटन : शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस’ के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष की आसंदी से प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने मातृभाषा के महत्व व प्रासंगिकता पर अपने विचार अभीव्यक्त करते हुऎ कहा कि, मातृभाषा व्यक्ति की पहचान एवं अस्तित्व की परिचायक है।
कार्यक्रम में कु.ईशा बंजारे, तारनी साहू, कु.रंजना, प्रवीण कुमार एवं मानसी ने उक्त कार्यशाला में अपने विचार रखे।
शिक्षक वर्ग से श्रीमती रागिनी साहू सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, श्री सत्येंद्र सिंह वनस्पति विभाग, श्री राहुल चौधरी एम.एस.डब्ल्यू. एवं तुषार निषाद हिंदी विभाग ने क्रमशः अंग्रेजी , भोजपुरी, बांग्ला, छत्तीसगढ़ी में अपने विचार अभीव्यक्त किये ।
श्री बी.एम. साहू विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र अपने उद्बोधन में मातृभाषा की मिट्टी की खुशबू पर गर्व करने की बात कही, वहीं इस कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. साधना रहाटगांवकर सहायक प्राध्यापक हिंदी विभाग ने किया।