Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्वामी आत्मानन्द विद्यापीठ के शिक्षकों का कार्यशाला नरदहा में 30 और 31 जनवरी को

रायपुर : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा संचालित स्वामी आत्मानन्द विद्यापीठ में कार्यरत शिक्षकों का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला दिनांक 30 एवम 31 जनवरी को स्व. अनन्त राम बर्छिहा बहुउद्देशीय भवन नरदहा (रायपुर ) में आयोजित है । उक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय शिक्षा प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि कार्यशाला में स्वामी आत्मानन्द विद्यापीठ के 154 शिक्षक–शिक्षिकाएं शामिल होंगे , यह कार्यशाला डॉ. खूबचंद बघेल शिक्षण समिति एवम केंद्रीय शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।

शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन 30 जनवरी दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से माननीय श्री चोवाराम वर्मा (केंद्रीय अध्यक्ष छ.म.कु.क्ष.समाज ) के मुख्य आतिथ्य , माननीय श्री रघुनन्दन लाल वर्मा (केंद्रीय महामंत्री छ.म.कु.क्ष.समाज ) की अध्यक्षता , माननीय डॉ. कृष्ण कुमार नायक ( केंद्रीय उपाध्यक्ष एवम अध्यक्ष डॉ. खूबचंद बघेल शिक्षण समिति ) , माननीय श्री महेश वर्मा (केंद्रीय उपाध्यक्ष ) , राजप्रधान गण — श्री दशरथ वर्मा , श्री ठाकुर राम वर्मा , श्री भुनेश्वर वर्मा , इंजी.रामकुमार वर्मा , श्री धर्मेंद्र सरसिहा , श्रीमती भुनेश्वरी वर्मा , श्रीमती दुलारी वर्मा , श्री मेहत्तर राम वर्मा , श्री चंद्रशेखर परगनिहा , श्री जागेश्वर वर्मा सहित केंद्रीय पदाधिकारी / प्रकोष्ठ प्रभारी / सदस्य गण / महिला युवाध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा ।

दो दिवसीय कार्यशाला में प्रमुख प्रबोधक के रूप में– श्री राजेन्द्र वर्मा उपसंचालक , प्राचार्य डाइट रायपुर , श्री लेखराम वर्मा व्याख्याता डाइट रायपुर , श्री यशवंत वर्मा सेवानिवृत्त सहायक संचालक , डॉ.आर.एल. वर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य , श्री सुनील नायक व्याख्याता , राज्यपाल पुरस्कृत , श्री विकास वर्मा कैरियर काउंसलर , श्री सत्यदेव वर्मा सहायक संचालक , श्री ललित कुमार बिजौरा संकुल शैक्षिक समन्वयक , श्री ऋषि वर्मा संकुल शैक्षिक समन्वयक , श्री चोवाराम बादल व्याख्याता , श्री ईनु राम वर्मा शिक्षक राज्यपाल पुरस्कृत शामिल होंगे ।

Exit mobile version