Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

क्रेन के टायर फटने से कर्मचारी की मौत, 2 लोग घायल

कोरबा : क्रेन के टायर फटने से एसईसीएल (SECL) कर्मचारी की मौत हो गई है, और दो लोग घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंचकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, क्रेन की बेरिंग खराब होने की वजह से उसे रिपेयरिंग के लिए दीपका महाप्रबंधक कार्यलय के पास ले जाया गया था।

टायर खोलते समय अचानक क्रेन का टायर फट गया, जिससे चोट लगने से दीपका वर्कशॉप में कार्यरत सीनियर मैकेनिकल फिटर लालदास खरे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सहकर्मी घनश्याम गभेल के हाथ में चोट आई है, और एक ठेका श्रमिक के पैर में चोट आई। दोनों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। और इलाज जारी जारी है।

Exit mobile version