Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बजरंग व्यामशाला के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पर्धा में मेडल जीतकर लहराया परचम

बजरंग व्यामशाला के खिलाड़ियों ने नेशनल स्पर्धा में मेडल जीतकर लहराया परचम

दीपक साहू, राजनांदगांव : विगत दिनों भिलाई में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बजरंग व्यामशाला के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए संस्था के लिए 3 मेडल जीते उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने उन्हें पुष्पहार  पहनाकर एवं मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया और कहा कि बजरंग व्यामशाला परिवार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं को अवसर देकर बेहतर कार्य किया जा रहा है।

जिससे उनके अंदर की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रही हैं जिस पर उन्होंने नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और खेल के लिए हर संभव मदद करने की बात कही बजरंग व्यामशाला के कोच घनश्याम श्रीरंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई में आयोजित 53 किलोग्राम ग्रुप में मुकेश कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

वहीं व्यामशाला के खुशी कांत साहू ने 120 किलोग्राम ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा हर्ष तराने ने 63 किलोग्राम ग्रुप में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्राउंस मेडल हासिल किया इनके अच्छे खेल के प्रदर्शन पर व्यामशाला के अध्यक्ष कैलाश राठी महेश अग्रवाल विकास अग्रवाल पवन डागा संजू गायघने मोहन चुनरकर संतोष हटवार रमेश मेश्राम चित्रेश जैन सुनील मेश्राम राजीब जैन जवाहर हटवार सहित व्यामशाला के सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version