Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महिला समूह ने शिव मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

दुर्ग-पाटन : जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह इंदिरा नगर पाटन द्वारा वार्ड क्र. 2 में शिव मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। मंदिर निर्माण के लिए महिला समूह के सदस्यो ने आज शुक्रवार को भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्ड क्र. 2 के पार्षद श्री मोहन देवांगन विशेष रूप से मौजूद रहे ।

आपके जानकारी के लिए बता दे, वर्तमान में MP सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण राजधानी रायपुर में हो रहा है। इस दौरान जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यो ने शिव मंदिर बनाने का संकल्प लिया और शिव मंदिर बनाने के लिए कार्य शुरू भी कर दिया। इस शुभ अवसर पर स्व सहायता समूह के अध्यक्ष अनीता निर्मलकर, सचिव रेखा देवांगन, पार्षद मोहन देवांगन, राधा ठाकुर, पिलेश्वरी लक्ष्मी ढिवर, रेखा यादव, मीना निर्मलकर, आशीन ढिवर, सुंदरा निर्मलकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version