* बिहान से मिली नई पहचान महिलाओं ने बढ़ाया परिवार, समाज और गांव का गौरव–किरण रविन्द्र वैष्णव…
* ग्राम साल्हेटोला में बिहान समूह द्वारा आयोजित आमसभा कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव,अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा,तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू, और जनपद पंचायत छुरिया सभापति श्रीमती भानबाई मंडावी रहीं।
साथ ही इस अवसर पर भाजपा मंडल छुरिया उपाध्यक्ष नैन सिंह पटेल, ग्राम के संरपंच दुधनान साहू, उपसंरपंच फूलमत चंन्द्रवंशी व सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष गजेन्द्र पाल, पूर्व संरपंच श्रीमती पूर्णिमा साहू, भारती सिन्हा ,शशीकला ,उपस्थित रहे।
साथ ही अध्यक्षता उद्बोधन श्री संजय सिन्हा, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया उन्होंने कहा कि“बिहान समूहों ने गांव की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है। महिलाएं अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवसाय, प्रबंधन और नेतृत्व में अग्रणी हो रही हैं।
यह बदलाव भविष्य के गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगा। साथ ही विशिष्ट अतिथि श्रीमती बिरम मंडावी, सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव उन्होंने कहा कि“हर गांव में बिहान समूह महिलाओं के लिए उम्मीद और अवसर का नया स्रोत बने हैं। महिलाएं जिस संकल्प और मेहनत से काम कर रही हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
विशिष्ट अतिथि श्री खिलेश्वर साहू, अध्यक्ष भाजपा मंडल गैंदाटोला उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व-सहायता समूहों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद और उनकी गुणवत्ता अब बाजार में अपनी पहचान बना रही है। यह गौरव की बात है कि महिलाएं गांव की आर्थिक रीढ़ साबित हो रही हैं।
साल्हेटोला में आयोजित यह भव्य अधिवेशन महिलाओं की प्रगति, आत्मनिर्भरता और संगठन शक्ति का प्रतीक बन गया। “महिलाओं का विकास ही गांवों की प्रगति का आधार है, और बिहान मिशन इस बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम। महिलाओं के चेहरे पर दिखा आत्मविश्वास ही सुबह का नया सूरज है। बिहान योजना ने गांवों में जो परिवर्तन लाया है, वह वाकई प्रेरणादायक है ।ग्राम साल्हेटोला के अधिवेशन में महिलाओं के सफल प्रयासों को देखकर हृदय गौरव से भर गया।
साथ ही इस अवसर पर प्रतिमा साहू,जमुना साहू, पूजा पाल, कांति साहू, प्रेमलता मंडावी, देवकुमारी साहू,मीना उईके, कविता सेन, मथुरा बाला,हरिलाल कोर्राम सहित ग्रामवासी व महिला समूह की दीदी उपस्थित रही।