Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्रावण के अंतिम सोमवार को समाजसेवी महिलाओं ने किया जलाभिषेक कर शिव पूजन

*श्रावण के अंतिम सोमवार को समाजसेवी महिलाओं ने जलाभिषेक कर किया शिव पूजन*
* पार्थिव शिव लिंग में दूध बेलपत्र धतुरा चढ़ा कर शिव मंत्रों का किया जाप,,, गूंजते रहे महामृत्युंजय मंत्र…

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़) ; श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शहर की समाज सेवी महिलाओं ने वात्सल्य कुटुंब के तहत भवानी नगर बंसंतपुर में शिव पूजन व भगवान भोलेनाथ महात्म्य गान का आयोजन किया गया। सोमवार को दोपहर पश्चात आयोजित हुए भगवान शिव के पार्थिव पूजन- अर्चन में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती शारदा तिवारी कस्तूरबा महिला मंडल की अलका जानी, शोभा चोपड़ा, अनिता जैन वात्सल्य कुटुंब की विद्या पांडे, सरला पांडे, चंद्रिका साहू, समाज सेवी श्रीमती किरण अग्रवाल, अर्चना दास, प्रियंका आदि महिलाओं ने सर्वप्रथम भगवान शिव के पार्थिव लिंग का पूरी भक्ति भाव से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ पंचोपचार पूजन किया और अन्य उपस्थित समाजसेवी महिलाएं आभा पोतदार, कुसुम रायचा, ईला पटेल, आमोद दीक्षित, विधी बाजपेई ने पार्थिव शिव लिंग में बेल पत्र, धतुरा फल कनेर पुष्प,अक्षत दूब श्री फल चढ़ाकर सबकी खुशहाली की कामना की। इस दौरान पंडित मोहन शास्त्री की महामृत्युंजय मंत्र के साथ वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज बनी रही, वहीं शंख ध्वनि व डमरू निनाद गुंजायमान रहने से पूरा वातावरण शिव मय बना रहा।

ये भी पढ़े ख़ास ;  रात 9 बजे जबरदस्त ‘भूपेश पुराण” को देखने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करे
👇👇👇👇👇👇👇

एक लोटा जल ,हर समस्या का हल
पार्थिव शिव पूजन का महात्म्य बताते हुए श्रीमती शारदा तिवारी ने कहा कि श्रावण भगवान शिव का प्रिय मास है। अपनी पूजा से भगवान आशुतोष शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं। पंडित मोहन शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ नाथ को सिर्फ एक लोटा जल ही अधिक प्रिय है।

इस दौरान श्रीमती सुशीला शर्मा,ममता अवस्थी,नीलम शुक्ला, प्रमिला डेकाटे आदि द्वारा पार्थिव शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ के भजनों का सुमधुर गान किया गया। आपने तीनों लोक बसाया और खुद ही रहे वीराने में, का गान ने सबको शिव भक्ति से आह्लादित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों में हलवा, सब्जी पूड़ी आदि की महाप्रसादी बांटी गई।

Exit mobile version