Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सोना डबल करने वाली महिला एक्टिव, लालच के जाल में फसी महिला, थमाया थर्माकोल का टुकड़ा

सोना डबल करने वाली महिला एक्टिव, लालच के जाल में फसी महिला, थमाया थर्माकोल का टुकड़ा

बिलासपुर : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में खरीदारी करने मार्केट गई हुई महिला ठगी का शिकार हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। महिला खरीदारी करने मार्केट गई थी, इस दौरान रास्ते में तीन महिलाएं उन्हें चुपके से गली में ले गईं और उनके सोने के गहनों को डबल करने के साथ ही बदले में पैसे देने का झांसा देकर उतरवा लीं। फिर रुमाल में गहने और रुपए देने का झांसा देकर चंपत हो गईं। जब महिला घर पहुंचकर रुमाल खोलकर देखी, तब उसमें थर्माकोल के टुकड़े मिले।

जूना बिलासपुर के पचरीघाट स्थित मनोहर होटल के पास रहने वाली 50 वर्षीय निर्मला साहू गृहणी (housewife) हैं। शुक्रवार की शाम वह खरीदारी के लिए शनिचरी बाजार गईं थीं, इस दौरान बाजार में प्रिंस बेकरी के पास 3 महिलाओं ने उन्हें रोक लिया और उनसे सटकर खड़ी होकर बातचीत करने लगीं। जिसके बाद महिलाएं उन्हें लेकर खाटू श्याम मंदिर के सामने स्थित बंगाली जर्दा दुकान के पीछे गली में लेकर गईं।



गली में तीनों महिलाएं निर्मला से धीरे-धीरे बात करने लगीं और बताया कि वो सोने को डबल करके देती हैं। उन्हें भी मंगलसूत्र और झुमका के बदले में डबल सोना मिल जाएगा और बदले में पैसे भी मिलेंगे। निर्मला उनके झांसे में आ गई और गले में पहनीं सोने का झुमका व मंगलसूत्र निकाल कर उन्हें दे दी। जिसके बदले में महिलाओं ने एक रुमाल उन्हें दिया फिर बताया कि उसमें पैसे और गहने हैं। इसे अभी मत खोलना और घर जाकर देखना।



फिर महिलाएं वहां से गायब हो गई। उनके जाने के बाद निर्मला ने रुमाल खोलकर देख तो उसमें केवल थर्माकोल के टुकड़े निकले। जिससे घबराई महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। फिर शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस ने मामले में धारा 420, 34 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version