जामगांव-आर : तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव ,भामाशाह जयंती का आयोजन 21 एवं 22 अप्रेल को ग्राम गातापार में आयोजित की गई है। कार्यक्रम की शुरुवात 1007 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई। समाज की महिलाओं द्वारा सिर में कलश धारण कर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई तहसील उपाध्यक्ष सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू,जयंती साहू ने किया।
कलश यात्रा के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ,अध्यक्षता चन्द्रिका साहू,विशेष अतिथि जनपद सदस्य झरना साहू,कविता साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग मंजू साहू थी।
मुख्यअतिथि दिव्या कलिहारी ने सम्बोधित करते हुए कहा भगवान ने सबसे ज्यादा सहनशील महिलाओं को बनाया है। माता कर्मा का पूरा जीवन त्याग और तपस्या से भरा हुआ था।माता कर्मा ने अपने साहस और भक्ति से पूरे साहू समाज को संकट से उबारा। महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश नहीं, प्रदेश में भी महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।
जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने दानवीर भामाशाह के जीवन परिचय से अवगत कराते हुए कहा कलयुग में सबसे बड़े दानवीर भामाशाह है। उनका अनुकरण करने से समाज उत्तरोत्तर प्रगति कर सकता है।
1007 दीपक से होगी महाआरती शनिवार को सुबह 10 बजे 1007 दीपक के साथ कृष्ण-कर्मा की महाआरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे कर्मा महोत्सव के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव,प्रमुख अतिथि सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता नंदलाल साहू,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू,पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू,विशेष अतिथि खिलावन साहू,कृष्णा साहू,प्रेमलाल साहू,पोषण साहू,पूसउ साहू,श्यामलाल साहू,चंद्रभूषण साहू,दिनेश साहू, रूपचंद साहू होंगे। वर वधु को आशीर्वाद देने पहुचेंगे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा, 2बजे बारात स्वागत होगा।
शाम 4 बजे से आशीर्वाद समारोह के अतिथियों का आगमन ,स्वागत व अतिथि उद्धबोधन ,आशीर्वाद समारोह होगा ।सामूहिक विवाह एवं आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू ,पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,सरपंच होरीलाल साहू, उपसरपंच राजेश्वर गंजीर सहित होंगे। मंच संचालन खेमलाल साहू ने किया। आभार प्रदर्शन कमलेश्वरी साहू ने किया।
स्वास्थ शिविर का होगा आयोजन
साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में दोनों दिवस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य विभाग एवम चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा एवं दिवस रक्त दान शिविर का भी आयोजन भी किया गया है।
मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, लालेश्वर साहू,महासचिव खेमलाल साहू,गंगादीन साहू,धनराज साहू, दिलीप साहू, महेंद्र साहू,किशन हिरवानी,डॉ सुरेश साहू,यशवंत साव,किशोर साहू,देवनारायण साहू, डॉ गुलाब साहू,टेस राम साहू,विमला साहू,देवेन्द्र साहू,लालजी साहू,देव साहू,विमल साहू,,डॉ डोमन साहू,गोपेश साहू,टीका साहू, मोहन साहू,गायत्री साहू,गजेंद्र साहू,भूमिका गंजीर,कोमीन साहू,त्रिवेणी साहू,चांदनी साहू, हेमलता साहू, उषा साहू,एमन आठे,जीवधन साहू,कमलेश साहू,नारद साहू,छगन साहू,नूतन साहू,लोकेश साहू,हरीशंकर साहू,रविशंकर साहू,डुलेश्वर साहू, कल्याण साहू,पारखत साहू, बोधन साहू,अरुण साहू,संजू साहू,सुनीता साहू,गोपेश्वर साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।
