Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अम्लेश्वर हत्याकांड मामले में एक महिला का नाम आया सामने

अम्लेश्वर : सराफा व्यापारी के साथ लूट मामल में पुलिस को बड़ी सफलता लगी हैं। पुलिस ने हत्या और लूट मामले में आरोपियों को वराणसी से गिरफ्तार किया गया हैं। जिसके बाद उन्हे आज दुर्ग जिले में लेकर पहुंचा जाएगा। छत्तीसगढ़ पुलिस को आरोपियों की रिमांड मिल चुकी हैं। पूरे लूट और हत्या मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों को दुर्ग जिले में वापस लाकर उनसे पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। मुख्य आरोपी अनुपम के खिलाप छत्तीसगढ़ में अन्य कई मामले दर्ज हैं। बता दे की यह पूरी वारदात मे एक महिला के शामिल होने की खबर हैं। जो घटना के समय मास्टर माइंड के साथ कार में बैठी थी। महिला के पूरे मामले में एक हिस्सेदार की तरह बताया जा रहा हैं।

पुलिस महिला के गिरफ्तार करने को लेकर कोई जबाब नहीं दिया हैं। जबकि वारदात के मास्टर माइंड अभिषेक उर्फ अनुपम को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अमलेश्वर के सराफा व्यापारी के दुकान में लूट के साथ व्यापारी पर गोली चलाकर हमला किया गया है। जिसके बाद दोनो आरोपियों की फोटो सीसीटीवी कैमेरे में कैद होगई थी। दोनो आरोपियों ने सोने के आभूषण के साथ भारी मात्रा में कैश की लूट की थी।

Exit mobile version