Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पोस्ट ऑफिस के पास मिली महिला की लाश.. इलाके में फैली सनसनी… जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : कल देर शाम अंबिकापुर पोस्ट ऑफिस के पास महिला की संदिग्ध लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है । स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया । पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । इस मामले में पुलिस ने 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है । पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है ।

आपको बता दे की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । वहीं तफ्तीश के दौरान जब आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो सब हैरत में पड़ गये। महिला की लाश को 2 युवक साइकिल पर बोरे में लादकर लेकर पहुंचे हुए थे । जिसके बाद दिनदहाड़े बंद पड़ी दुकान के बाहर महिला को लिटाकर ऊपर से कपड़ा ढंककर उस जगह से फरार हो गए। पोस्टऑफिस से लेकर बीही बाड़ी दर्रीपारा जाने वाली सड़क काफी व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर हर समय लोगों की आवाजाही लगी रहती है । हैरानी की बात यह है कि दो युवकों द्वारा लाश को ठिकाने लगाए जाने की भनक किसी को नही लगी।

महिला के शव का शिनाख्त कर लिया गया है । पुलिस के मुताबिक, मृत महिला का पहचान 37 वर्षीया सुमन चौधरी के रूप मे हुई है, जो बतौली के जामपारा की रहने वाली है। वर्तमान में वह पुराना बस स्टैंड अम्बिकापुर के पास रहती थी । अम्बिकापुर पुलिस अधीक्षक (SP) सुनील शर्मा द्वारा विशेष पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम को जांच के निर्देश दिए हैं ।

Exit mobile version