Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिम में घुसकर महिला ने टीचर को जड़ा थप्पड़, परिवार के लोगो ने जिम में घुसकर दिखाई दबंगई

बिलासपुर : जिम में घुसे फिर कॉलोनी के अध्यक्ष को युवती ने थप्पड़ मर दी। महिला अपनी बेटी और परिवार के साथ जिम में घुसकर दबंगई दिखा रही है। वहीं, परिवार के सदस्य गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। बता दे, कॉलोनी के अध्यक्ष ने महिला के बेटे को पटाखे फोड़कर कचरा फैलाने से मना किया, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने अध्यक्ष से इस तरह से बर्ताव किया। अध्यक्ष ने मामले की शिकायत की है। लेकिन, पुलिस इस केस में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के आशीर्वाद वैली का है।

टीचर हैं नेमेश पांडेय और आशीर्वाद कॉलोनी में रहते हैं। वे आशीर्वाद वैली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हैं। लिहाजा, कॉलोनी की देखरेख की जिम्मेदारी उनके साथ ही पदाधिकारियों पर है। बीते 27 अक्टूबर को टीचर नेमेश पांडेय कॉलोनी के जिम में थे। उसी समय कॉलोनी की रहने वाली कविता सिंह अपनी बेटी के साथ जिम में घुसकर गाली देने लगी। इस दौरान उनके बीच बातचीत चल ही रही थी कि अंशुता सिंह ने कॉलोनी के अध्यक्ष को को थप्पड़ मार दी, जिससे नेमेश भी तैस में आकर चिल्लाने लग गया।

नेमेश ने इस घटना की शिकायत भी की है। लेकिन, पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। टीचर ने बताया कि कविता सिंह के पति अरविंद सिंह SECL के रिटायर्ड अफसर हैं। वहीं, उनके पिता रिटायर्ड IPS हैं। उनका आरोप है कि पुलिस उनके दबाव में आकर मारपीट और दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। कॉलोनी के अध्यक्ष नेमेश पांडेय ने आगे बताया कि कविता सिंह और उनके पति कॉलोनी का मेंटेनेंस शुल्क देने के लिए मना करते हैं।

जिस बात को लेकर कॉलोनी में आए दिन विवाद भी करते हैं। कॉलोनी की महिलाओं के साथ ही पदाधिकारियों से वे कई बार विवाद कर चुकी हैं। वह आए दिन झूठी शिकायत कर कॉलोनी वालों को परेशान भी करती हैं। वहीं, पुलिस अफसर की बेटी होने के कारण पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। एडिशनल SP सिटी राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत की है, जिस पर उन्होंने TI को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Exit mobile version