Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आग से झुलसी महिला, घायल

दुर्ग : वनांचल के ग्राम महलीघाट में एक महिला आग चपेट में आ गई। वही महिला को डॉयल 112 की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक श्यामवती पति रतीराम (52) घर में ही जल रही आग में गिर गई।जिसके कारण उसकी दाहिना आंख को नुकसान पंहुचा है।

इसकी जानकारी परिजनों ने चिल्फी थाने में दी। वही मौके पर डाॅयल 112 के आरक्षक आंसू तिवारी, चालक भोलाराम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है। वही डॉक्टर निगरानी कर रहे है। पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version