Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दिनदहाड़े महिला की हत्या, भाग निकला आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिला में आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया । आरोपी ने सिर पर वार कर महिला की हत्या कर दी है। हत्या होने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



बालोद जिला के डौंडी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। अज्ञात आरोपी द्वारा सिर पर वार कर महिला को उतारा मौत के घाट दिया । घर पर मंझले बेटे के साथ रहती थी महिला।



जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम बसंतीन बाई दुग्गा (70 वर्ष) है। इस हत्याकांड के वक्त बुजुर्ग महिला अकेली थी। सुबह 7 बजे मृतिका का बेटा काम पर भानूप्रतापपुर निकल गया था। बेटे को इस घटना की सूचना दी गई है।



घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घटना स्थल को पुलिस ने सील कर दिया है। और आज जांच मे फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड मदद ली जा सकती है। आपको बता दें कि यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र ग्राम झुरहाटोला की है।

Exit mobile version