Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवक ने महिला को ठग कर किया प्रेग्नेंट, जाँच में जुटी पुलिस

हैदराबाद : मैलारदेवपल्ली अंतर्गत कटेदान में 30 वर्षीय युवक ने महिला को कथित तौर पर धोखा दे दिया और गर्भवती कर दिया है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी है। पीड़ित महिला और संदिग्ध महेश कुमार दोनों ही औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण इकाई में काम करते थे और उसे कथित तौर पर शादी के वादे के साथ फंसाया और कई बार उसका यौन उत्पीड़न भी किया ।

पुलिस ने बताया की पीड़ित महिला उसी मोहल्ले की निवासी थी और जहां महेश रहता था हमेशा पीड़ित महिला को बहला-फुसलाकर ले जाता था। परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में उसने कथित तौर पर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। बता दे की पीड़ित महिला  ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है।

जानकारी के मुताबिक महेश को सूचित किया गया था और उससे शादी करने के लिए भी कहा गया था लेकिन महेश ने मना कर दिया और उसे टालने के अलावा धमकी देना शुरू कर दिया। शिकायत के आधार पर, मैलारदेवपल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर महेश को हिरासत में लेने का प्रयास जारी रखा, पुलिस महेश को कर्नाटक भाग जाने का संदेह है।

Exit mobile version