Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महिला ने दी शिवनाथ नदी में जान, आखिर क्यों महिला ने की आत्महत्या

भिलाई : महिला आदित्य नगर दुर्ग निवासी ने दुर्ग के शिवनाथ नदी में कूदकर खुदखुशी कर ली है। महिला ने महमरा एनीकट से शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी थी और महिला की लाश जेवरा सिरसा के बेलौदी गांव में मिली। शव मिलने के बाद जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक आदित्य नगर दुर्ग निवासी सुजाता शर्मा (36 वर्षीय) ने महमरा एनीकट से शिवनाथ नदी में छलांग लगाई थी। घर से महिला सुबह निकली थी। परिवार वालों ने दुर्ग कोतवाली थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला की लाश बेलौदी के पास से मिली है।

बता दे की पुलिस की जांच में पता चला कि मृतका का उसके पति दिलीप शर्मा से विवाद हो गया था और वो 10 साल से अपने पति से अलग रहती थी। और महिला का एक बच्चा भी है। अभी तक पता नहीं चला है की आखिर महिला ने क्यों आत्महत्या की है। जेवरा सिरसा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। परिवार वालों के बयान के बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा।

Exit mobile version