Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हाथी से हुआ सामना, महिला कि गयी जान, जानिए पूरा मामला !

बलरामपुर : हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौत का मामला सामने आया है। ताजा घटना वड्राफनगर वन परिक्षेत्र का है, जहां जंगल में महुआ बीनने गई महिला की हाथी द्वारा हमला करने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला रजखेता के फोकली जंगल में महुआ बीनने के लिए गई थी।

इसी  दौरान हाथी से उसका आमना-सामना हो गया। हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटकर अंग छिन्न-भिन्न कर दिया। अब हाथियों के आतंक से दहशतजदा ग्रामीणों को वन विभाग की टीम समझाइश दे रही है। हाथियों के हमले से क्षेत्र में एक माह के अंदर 6 लोगों की मौत गयी है।

Exit mobile version