Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कपड़ा दुकान में महिला की मौत, जाने पूरा मामला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : साड़ी खरीदते समय अचानक से महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दुर्गा चौक स्थित गुप्ता क्लोथ स्टोर में अग्नि यादव 60 (वर्षीय) अपनी नातिन के साथ साड़ी खरीदने के लिए गुप्ता क्लोथ स्टोर पहुंची थी, इस बिच उसकी अचानक से तबियत खराब होने लगी और वो बेहोश होकर निचे गिर पड़ी।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुकानदार शैलेश गुप्ता ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पेंड्रा थाने के प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी नातिन, दुकानदार और वहां मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत बताया है। वहां के थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा पीएम जांच के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।

दुकानदार ने बताया महिला आमाडांड से खरीदारी करने के लिए पहुंची थी। और वो जल्दी-जल्दी साड़ी दिखाने को कह रही थी। साड़ी देखते समय अचानक निचे गिर पड़ी। उन्होंने उसके चेहरे पर पानी की छींटे मारे और पानी पिलाने की कोशिश की गई लेकिन उसे होश नहीं आया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Exit mobile version