Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सो रही महिला को साप के काटने से हुई मौत, जानिए पूरा मामला !

जशपुर : विशेष पिछड़ी वर्ग की जनजाति कोरवा समाज की 1 महिला को सर्पदंश से हुई मौत ने जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त अंधविश्वास की पोल खोल दी है। घटना कुनकुरी पुलिस थाना क्षेत्र के लोटापानी गांव की है, जहां 49 वर्षीय नारी बाई कोरवा अपने परिवार के साथ जमीन पर सो रही थी।

उस समय रात लगभग 3 बजे उसे एक ज़हरीले करैत सांप ने बाएं कंधे पर काट लिया। सर्पदंश के बाद भयानक स्थिति में होते हुए भी सनारी बाई तात्कालिक चिकित्सकीय सहायता लेने के बजाय अंधविश्वास की ओर झुक गई। वह अपने नाती के साथ लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर एक वैध्य पास पहुंची। वहां घंटों झाड़फूंक चलता रहा जिससे काफी कीमती समय बर्बाद हो गया।

सुबह 6 बजे के लगभग जब उसकी हालत ख़राब होने लगी और वह बेहोश हो गई। तब गांव की मितानिन ने उसे कुनकुरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उसे एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार शुरू किया। किन्तु की गंभीरता को देखते हुए। उसे बेहतर इलाज के लिए होलीक्रॉस अस्पताल भेज दिया गया। सनारी बाई के पति के मुताबित होंलीक्रॉस अस्पताल में मुंह में पाइप डालने के बाद डॉक्टरों ने यह कहकर मरीज को वापस सरकारी अस्पताल भेज दिया कि वहां बेहतर दवाइयां मिलेंगी। अंत में सनारी को दोबारा कुनकुरी सरकारी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी।

Exit mobile version