Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सोने चांदी के जेवर पार करने वाली महिला गिरफ्तार

बिलासपुर : घर में आयोजित भागवत कथा के दौरान चोरी का मामला सामने आया है , बता दे की कोतवाली क्षेत्र के करबला भाजपा कार्यालय के पास रहने वाली ज्योति देवांगन ने चोरी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में 25 मई से 30 मई तक भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इसमें कई रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को भी आमंत्रित किया गया था। वही ज्योति ने 27 मई को अपने सोने चांदी के जेवर अलग डिब्बे में रखकर साड़ियों के नीचे छिपा दिया था। रात 10 बजे उनके जेवर उस स्थान पर नहीं थे। जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में की।

वही इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। बता दे की इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया। इसके अलावा उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गयी ।वही पूछताछ के दौरान जूना बिलासपुर में रहने वाली झुलु देवांगन(46) हर बार अपना अलग-अलग बयान प्रस्तुत कर रही थी। इस पर पुलिस द्वारा कढ़ाई से पूछताछ करने पर उस महिला ने जेवर चोरी करना स्वीकार कर लिया। वही पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 12 तोला सोने के जेवर जब्त कर लिया है। और उसे हिरासत में ले लिया गया है ।

Exit mobile version