Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*बिहार में राजग की वापसी से विकास की रफ्तार और तेज होगी : योगेश खत्री*

*राजनांदगांव।*

भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य एवं जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगेश खत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर कांग्रेस-नीत महागठबंधन की पोल खोल दी है।
श्री खत्री ने आगे कहा कि बिहार में राजग की वापसी से राज्य के विकास की गति और अधिक तेज होगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल, निर्णायक एवं विकासोन्मुखी नेतृत्व का प्रत्यक्ष परिणाम है। बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है। एनडीए सरकार ने वर्षों से लंबित कार्यों को गति देने, बुनियादी ढांचे के विस्तार, उद्योगों के सृजन और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकाल में बिहार में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्रों में और अधिक तेज़ी से प्रगति देखने को मिलेगी। महागठबंधन की नीतियों से त्रस्त जनता ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि वह केवल विकास की राजनीति चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजग सरकार बिहार को एक नए विकास पथ पर ले जाने में सफल होगी।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version