Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सुरेंद्र कौशिक की नियुक्ति से लोधी समाज को मिला दुर्ग जिला भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व करने का अवसर -सुरेश सिंगौर

पाटन: दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप में भाजपा संगठन ने इस बार लोधी समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। पार्टी ने समाज के होनहार ऊर्जावान नेता सुरेंद्र कौशिक को दुर्ग जिला भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति से लोधी समाज में हर्ष व्याप्त है। वही समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने समाज के अन्य वरिष्ठजनों के साथ नव नियुक्त भाजपा के जिला अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई दी है।

भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर बधाई देने वाले लोधी समाज के प्रतिनिधि मंडल में सुरेश सिगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, बनऊ सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष लोधी समाज दुर्ग, रमेश पटेल पूर्व प्रदेश महामंत्री लोधी समाज छत्तीसगढ़ ,मुंगेशवर वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज राधेलाल वर्मा किसान मोर्चा महामंत्री, कोमल जंघेल अध्यक्ष सुखारी रौंदा, देवनाथ, दिनेश अध्यक्ष सोसाइटी, हरि रोहित राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष, मलखान सिंग लोधी शामिल थे।

Exit mobile version